उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
कांगड़ा सेवियर्स ब्लड डोनर्स ग्रुप ने कोरोना वायरस जैसी महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन कांगड़ा को अपनी तरफ से 21000 की धनराशि दी। यह धनराशि ग्रुप के उपप्रधान तरुण धीमान ने उपमंडल अधिकारी धर्मशाला डॉ हरीश गज्जू जी को उनके कार्यालय में दी गई।
लॉकडाउन के दौरान कांगड़ा सेवियर्स सक्रिय रूप से रक्तदान करवाता रहा है, और आज जिला प्रशासन को इस बीमारी से निपटने के लिए भी समर्थन किया है। कांगड़ा सेवियर के प्रधान वीरेंद्र चौधरी ने यह विश्वास दिलाया है कि वह और उनका ग्रुप हमेशा प्रशासन का साथ देने के लिए तैयार है और कांगड़ा सेवियर ग्रुप अपने प्रत्येक डोनर का धन्यवाद करता है जिसने इस आपदा के समय पर स्वयं पैसे इकट्ठे कर व लोगों को समय पर रक्तदान करके मानवता का सर ऊंचा रखा है।