काेराेना की मंडी बनी जिला मंडी, 180 एक्टिव केस

हिमाचल में अभी 388 लाेग आइसाेलेटिड, लाहाैल-स्पीति में काेई केस नहीं

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

प्रदेश में इस वक्त काेराेना के सबसे अधिक केस जिला मंडी में हैं। यहां 180 केस एक्टिव हैं, जबकि पूरे प्रदेश में 388 केस हैं। स्वास्थय िवभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में अब तक 57925 केस सामने आए। इसमें से 56 हजार 551 लाेग ठीक भी हाे गए। काेराेना से हिमाचल में अब तक 974 लाेगेां की माैत भी हाे चुकी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में मंगलवार काे 68 लाेग ठीक हाे गए। प्रदेश के अन्य जिलाें में एक्टिव केस पर गाैर करें, ताे बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर और कुल्लू में 7-7 केस रह गए हैं, जबकि कांगडा 61, किन्नाैर 12, शिमला 29, सिरमाैर 13, साेलन 17 और जिला ऊना में 48 एक्टिव केस रह गए हैं। मंगलवार काे जिला किन्नाैर में 19 लाेग स्वस्थ हुए, जबकि कांगडा में 4, मंडी 20, शिमला 9, सिरमाैर 4, साेलन 5 और जिला ऊना में 7 लाेग ठीक हुए।