उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
पुलिस थाना जवाली के बसंतपुर से घुमंतू गुज्जरों की लडक़ी को फिल्मी स्टाइल में किडनैप करने वाले दो किडनैपर फरमान उर्ग भोतू पुत्र शरीफ दीन निवासी भरमाल जम्मू व फरीद अहमद उर्फ शुम्मी पुत्र शाहदीन निवासी सरोर सांबा पुलिस के हत्थे चढ़े हैं, जिनको जवाली कोर्ट में पेश करने पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अगवा हुई लडक़ी के भाई शेर अली, माता भानो व रिश्तेदार बाग हुसैन संतुष्ट हैं तथा उन्होंने पुलिस कार्रवाई की सराहना की है।
उन्होंने कहा कि अगर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए नकाबांदी न करती तो हमें लडक़ी नहीं मिल पाती और किडनैपरों को ढूंढना भी मुश्किल हो जाता। उन्होंने मांग की है कि अन्य फरार किडनैपरों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए। डीएसपी जवाली वीरी सिंह ने बताया कि बुधवार को दोपहर के समय किडनैपरों ने विशेष समुदाय की लडक़ी को ट्रैक्टर ट्राली से खींचकर नीचे उतारकर स्कार्पियो में किडनैप कर लिया था, जिसके बाद पुलिस ने हर जगह नाकाबंदी की तथा दो किडनैपरों फरमान उर्ग भोतू पुत्र शरीफ दीन निवासी भरमाल जम्मू व फरीद अहमद उर्फ शुम्मी पुत्र शाहदीन निवासी सरोर सांबा को पकड़ लिया गया है जबकि अन्य भागने में कामयाब हो गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जवाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने युवाओं के सहयोग की सराहना की तथा पुलिस का सहयोग करने के लिए उनका आभार जताया है।





