- Advertisement -spot_img
16.4 C
Shimla
Tuesday, March 28, 2023

बद्दी से लौटे चंबा के दो युवक कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में एक दिन में तीन मामले

Must read

शैलेश शर्मा। चंबा

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस के तीन मामले सामने आए हैं। कांगड़ा जिला में जमानाबाद के बाद चंबा जिला के दो युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है दोनों युवक हाल ही में बद्दी से लौटे थे। दोनों युवक जिला चंबा के सलूणी क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिला चंबा के 42 सैंपल जांच के लिए लगाए गए थे, इनमें से दो पॉजिटिव पाए गए हैं व एक सैंपल दोबारा लिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं।

चंबा के दोनों युवक 30 अप्रैल को बद्दी से चंबा सलूणी के लिए आए थे और गृह निगरानी में रखे गए थे। बुधवार को इन दोनों के सैंपल लिए गए और पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक 23 वर्षीय और दूसरा 33 वर्षीय है। दोनों बद्दी के किसी निजी उद्योग में नौकरी करते है। दोनों बद्दी में संक्रमित हुए बताए जा रहे हैं। चंबा प्रशासन सतर्क हो गया है। सलूणी का इलाका सील कर दिया गया है। हैरानी की बात तो ये है कि अभी तक बददी के उद्योगों में काम करने वाले चार लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके है।

ऊना से जम्मू लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव

जिला ऊना के गगरेट से दो मई को जम्मू लौटा युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। ये युवक निजी कंपनी में कार्यरत था, अम्बोटा में किराये के कमरे में रहता था। प्रशासन यहां सतर्क हो गया है। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को रिकॉर्ड 600 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं, इनमें से 212 की रिपोर्ट नेगेटिव व एक की पॉजिटिव आई है। अभी 387 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।

प्रदेश में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 46 हो गया है। हालांकि, इनमें 38 स्वस्थ हो चुके हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: