पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आए 2 श्रद्धालु, मौके पर गई जान

उज्ज्वल हिमाचल। किन्नौर

जिला किन्नौर के युला कंडा में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों श्रद्धालु जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण मंदिर युला कंडा के दर्शन के लिए जा रहे थे। मृतक दंपती दिल्ली का रहने वाला था।

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। हादसे की सूचना युला पंचायत की प्रधान अंजू ने पुलिस थाना टापरी को दी। प्रधान ने कहा कि इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद गांव के लोग भी मदद के लिए घटना स्थल पर पहुंचे।