इंड्रस्टी डिपार्टमेंट के पास गिरे 2 पेड़, चपेट में आया वाहन, रास्ता बंद

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

शिमला हाईकोर्ट के समीप इंड्रस्टी डिपार्टमेंट के साथ भू-स्खलन होने से दो पेड़ गिर गए। इसके चलते एक वाहन पेड़ की चपेट में आ गया। पेड़ सड़क पर गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है। दोपहर के समय हुए भू-स्खलन के चलते काफी नुकसान हुआ है। गनीमत ये रही कि इस पेड़ की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया। इस सड़क पर खास कर लोगों की आवाजाही काफी ज्यादा रहती है। वहीं, सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई थी और पेड़ों को काटने के काम शुरू हो गया था, ताकि यातायात ओर लोगों के चलने के लिए बहाल किया जा सके।

पेड़ों को कटाने के लिए वन विभाग ने कर्मी काम पर लगा दिए हैं और शाम तक पेड़ हटा दिए जाएंगे। यही नहीं अन्य पेड़ों के गिरने का खतरा बना हुआ है। शिमला में हालांकि आज मौसम साफ बना हुआ है, लेकिन बीते दिनों हुई बारिश से अब भू-स्खलन होने और पेड़ गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। बता दें बीते दिनों शोघी के समीप भी भू-स्खलन होने से चलती गाड़ी पर पेड़ गिए गए थे। इस हादसे में दो व्यक्ति भी घायल हुए थे। वहीं, शोघी बाइपास में आईटी भवन के समीप भी भू-स्खलन होने से पत्थर तीन से चार वाहनों पर जा गिरे थे।