हिमाचल : पुलिस कर्मचारी सहित 2 युवकों से पकड़ा चिट्टा, आरोपी गिरफ्तार

उज्ज्वल हिमाचल। शिमला

शिमला पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमें पुलिस ने बुधवार को एक पुलिस कांस्टेबल सहित दो युवकों को चिट्टे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह बारदात पुलिस की गश्त और गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि दो युवक सुबाथू की तरफ से मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में चिट्टा लेकर आ रहे हैं।

इस सूचना पर कुनिहार पुलिस ने सनोगी में नाकाबंदी की और मोटरसाइकिल को रोका। मोटरसाइकिल सवार युवकों की पहचान अंकुश कुमार और नितीश के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। एसपी सोलन गौरव सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी अंकुश कुमार शिमला में एसडीआरएफ में पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात है।

पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कुनिहार पुलिस थाने में धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।