Shree Balaji Hospital में दिसंबर के अंत तक जारी रहेगी CT Scan और MRI पर 21% छूट

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

Shree Balaji Hospital Kangra : निजी क्षेत्र में हिमाचल के सबसे बड़े मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य संस्थान श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा ने सिटी स्कैन व एमआरआई पर 21 फीसदी छूट को एक माह और बढ़ाने का फैसला लिया है। संस्थान के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा ने अपने जन्मदिन पर पर यह ऐलान किया कि सिटी स्कैन व एमआरआई पर 21 फीसदी छूट इस माह यानी दिसंबर के अंत तक जारी रहेगी।   श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा (Shree Balaji Hospital Kangra) ने निजी क्षेत्र में पहले भी बड़ा नाम कमाया है। अस्पताल ने कांगड़ा ही नहीं चंबा,हमीरपुर जिलों में भी अपनी सेवाओं का विस्तार कर रखा है। अस्पताल का अपना नर्सिंग कॉलेज भी है।

डॉ राजेश ने कहा कि कांगड़ा चिकित्सा के क्षेत्र का हब बन गया है। पहले लोग बाहरी राज्यों का रुख करते थे लेकिन अब पड़ोसी राज्यों से हिमाचल आते हैं।श्री बालाजी अस्पताल ने लोगों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई है साथ ही युवाओं को रोजगार भी मुहैया करवा रहा है। डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि आम जनता के लिए सिटी स्कैन व एमआरआई पर 21 फीसदी छूट इस माह के अंत तक प्रदान की जाएगी। श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा (Dr. Rajesh Sharma) द्वारा संचालित इस अस्पताल की ब्रांच हमीरपुर में श्री बालाजी एचओडी के नाम से काम से है तो चंबा के परेल में अस्पताल स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करा रहा है। अस्पताल का कांगड़ा में अपना नर्सिंग कॉलेज भी है, जोकि आधुनिक सुविधाओं से लैस है। लोगों की सेवा करने का भाव डॉ राजेश शर्मा को विरासत में मिला है। उनके पिता स्व पंडित बालकृष्ण शर्मा भी लोगों की सेवा के लिए हर समय तैयार रहते थे।

संवाददाता: अंकित वालिया

Please share your thoughts...