उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
कांगड़ा शहर से हरियाणा के फरीदाबाद निवासी 24 वर्षीय युवक कुलदीप (पुत्र सुरेश चंद) के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के परिजन पिछले दो दिनों से उसकी तलाश में जुटे हैं और काफी परेशान हैं।
जानकारी के अनुसार, कुलदीप अपने परिवार के साथ मां बज्रेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन करने आया था। दर्शन के बाद परिवार आशा भवन में ठहरा हुआ था। अगली सुबह कुलदीप शौच के लिए बाहर निकला, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
परिजनों ने तत्काल कांगड़ा पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने भी विभिन्न स्थानों पर युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद अब परिजन युवक की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया में हैं।
परिजनों के अनुसार, कुलदीप की मानसिक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है। लापता होने के समय उसने वही कपड़े पहने हुए थे, जो तस्वीर में दिखाई दे रहे हैं।
यदि किसी व्यक्ति को कुलदीप के संबंध में कोई भी जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो कृपया तुरंत इन नंबरों पर संपर्क 8285585275 , 8586993384 करें या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।





