- Advertisement -spot_img
10.2 C
Shimla
Thursday, March 30, 2023

3.79 कराेड़ से सुदृढ़ होंगी ऊना हलके की 14 सड़कें: सत्ती

Must read

पूजा शांडिल्य। ऊना

प्रदेश सरकार ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में सड़क निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 3.79 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। यह राशि प्रदेश सरकार की 11 सड़क योजनाओं और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी। जानकारी देते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया इन सड़क परियोजनाओं में से बनगढ़ से फतेहवाल सड़क योजना पर 71.48 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। चताड़ा रोड पर 39.60 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। बडेहरखूहीपेखूबेला सड़क मार्ग 31.88 लाख रुपये की लागत से बनेगा। अरनियाला से महादेव मंदिर होते हुए अजनोली रोड तक सड़क मार्ग को 79.53 लाख रुपए की राशि से सुदृढ़ किया जाएगा। रक्कड़ से बसोली संपर्क मार्ग करीब लाख रुपये से सुधारा जाएगा। चढ़तगढ़खानपुर संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए 22.40 लाख रुपये खर्च होंगे।

इसी तरह खूहीझूडोवालभडोलियां संपर्क मार्ग 28.25 लाख रुपये से सुधारा जाएगा। खेड़ापुखरू संपर्क मार्ग 11.20 लाख की लागत से सुदृढ़ होगा। मलाहत पंचायत के मोहल्ला जट्टा से देहरियां तक संपर्क मार्ग 15.98 लाख से मजबूत होगा। इसी तरह ऊना से कुठार कलां सड़क 13.38 लाख रुपए से सुधरेगा। जखेड़ाबनगढ़ रोड बाया आबादी आरोही करीब 19.45 लाख रुपए से सुधारा जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनने वाली तीन परियोजनाओं में से संपर्क मार्ग भड़ोलियां खुर्द पर करीब पौने 25 लाख रुपए खर्च होंगे। इसी तरह भड़ोलियां कलां रोड को 14.61 लाख रुपए से सुधारा जाएगा। जबकि बहडालाचताड़ापीरनिगाह रोड 10.77 लाख रुपए की लागत से सुधरेगा। सत्ती ने कहा कि प्रदेश में जब जब भाजपा की सरकार सत्ता में आई हैतब तब ऊना का विकास तेेेज गति से हुआ। लेकिन कांग्रेस के सत्ता संभालने के बाद ऊना के साथ सदैव सौतेला व्यवहार किया गया। ऊना के सभी विकास कार्यों को ठंडे बस्ते में डालकर इसे विकास की रेस में पिछाड़ा गया। लेकिन अब उस सौतेले व्यवहार का हिसाब बराबर कर लिया गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: