विधायक राणा के नेतृत्व में 50 लाेगाें ने थामा कांग्रेस का हाथ

?

एमसी शर्मा। नादाैन

सुजानपुर में लगातार चल रहे सियासी खेल के शह और मात में 21 फरवरी रविवार को गहमागहमी के माहौल में फिर एक बार जोल में कांग्रेस के भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में दर्जनों लोग विधायक राजेंद्र राणा की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस में शुमार हुए हैं। सुजानपुर में लगातार बढ़ रहा कांग्रेस का जनाधार बीजेपी के लिए नित नई परेशानियां खड़ा कर रहा है। दिलचस्प यह है कि जो लोग शाम को बीजेपी की दुहाईयां देते हुए कसमें-वायदे करते हैं, वह सुबह होते ही राजेंद्र राणा की गोद में मिलते हैं।

यह हुए कांग्रेस में शामिल
विभिन्न-विभिन्न पंचायतों के लोग शामिल हुए, जिनमें विनोद नरोत्रा, वनिता नरोत्रा, कमल कटोच, चंचल कटोच, अजय कुमार, राजीव आनंद, किशोरी लाल, रिंकू, मुरली कुमार, संदीप कुमार, संसार चंद, सीमा देवी, लता देवी, विशाल, मस्त राम, राहुल, सौरव, अनिल चौधरी, विकास कुमार, कुलदीप सिंह, सूबेदार स्वरूप कमार, मास्टर पूर्ण चंद, वनिता शर्मा, राकेश कुमार, रमेश चंद, मनोज कुमार, राज कुमार, राज कुमार, कुलदीप चंद, रिंकू शर्मा, सौरभ राजपूत, बीडीसी मेंबर रवि कुमार कुलदीप सिंह, अजीत स्याल, सतीश स्याल, नवीन कुमार, राजेन्द्र कुमार व राकेश कुमार रहे। इस अवसर पर राजेंद्र राणा ने जोल में चिल्ड्रन पार्क बनाने की घोषणा की और साथ ही में पक्के रास्ते के निर्माण के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की।

कांग्रेस द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
जिनमें जिलाध्यक्ष राजिंद्र जार, कांगड़ा बैंक के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया, ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, सर्व कल्याणकारी संस्था के जिला अध्यक्ष एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर, जोल पंचायत के प्रधान सूबेदार बिधि चंद, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं पार्षद मनीष गुप्ता, पार्षद मनोज ठाकुर, पार्षद दीप कुमार, पूर्व जिला परिषद गौरां देवी, महासचिव अशोक राणा, जोल पंचायत के पूर्व उपप्रधान सुभाष चंद, पूर्व प्रधान किशोर चंद, ब्लॉक सुजानपुर के ओबीसी सैल के अध्यक्ष संदीप मेहरा व भारी तादात में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।