कोरोना अपडेट : होमगार्ड जवान सहित 6 लोग पॉजिटिव

पूजा शांडिल्य। ऊना

प्रदेश में बाहरी राज्यों से आए लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंडी हमीरपुर और कांगड़ा के बाद अब जिला ऊना में एक साथ 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं ईद में 5 लोग तो बाहरी राज्यों से लौटे हैं लेकिन एक जवान होमगार्ड का भी है जो की चिंता का विषय है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक 6 संक्रमितों में से तीन की ट्रैवल हिस्ट्री मुंबई से जुड़ी हुई है, जबकि दो की वापसी दिल्ली से हुई है। इसके अलावा एक एक होम गार्ड का जवान भी संक्रमित हुआ है।

लाजमी तौर पर जवान इस कारण संक्रमित हुआ क्योंकि वह वापस लौटे लोगों के संपर्क में आया होगा। सीएमओ डॉ रमन शर्मा ने इन मामलों की पुष्टि की है।