सामाजिक संस्था द्वारा नूरपुर में लगाए 85 पौधे

उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर

अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान किया गया। इस अवसर पर 85 पौधों का रोपण किया गया जिसके मुख्य अतिथि एसडीएम अरुण शर्मा रहे। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन द्वारा नूरपुर क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अरुण शर्मा ने अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि संस्था पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है।

उन्होंने वृक्षारोपण अभियान की प्रशंसा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि पौधे केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी आधार हैं। हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पौधारोपण करना चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने किया और सभी प्रतिभागियों ने वृक्षारोपण को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

संवाददाता : विनय महाजन