बजंतरियों की देव ध्वनि पर देवनाद का हुआ भव्य आयोजन

A grand event of Devanad on the sound of Bajantaris
बजंतरियों की देव ध्वनि पर देवनाद का हुआ भव्य आयोजन

उज्जवल हिमाचल। मंडी
मंडी जिला के ऐतिहासिक राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला में सैंकड़ों बजंतरियों की देव ध्वनि पर देवनाद का आयोजन किया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुंदरनगर विवेक चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। देवनाद में करसोग, वाम, पहाड़ी मंडी और सुंदरनगर क्षेत्र के देवी-देवताओं के बजंतरियों द्वारा अपने वाद्ययंत्रों द्वारा भाग लिया गया।

इन वाद्ययंत्रों में शहनाई, गुझू, भाणा, करनाल, नरसिंगा,नफीरी,काहुली, नाद और इंद्रीबाजा का बेहतरीन संगम सुनने को मिला। खंड विकास अधिकारी विवेक चौहान ने कहा कि देवी-देवताओं के देवलूओं द्वारा वाद्ययंत्रों के साथ देवनाद का आयोजन काबिले तारीफ है।

उन्होंने कहा कि देवनाद जैसे आयोजनों से देवलू प्रदेश की संस्कृति को बचाने के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। विवेक चौहान ने कहा कि सुकेत सर्व देवता कमेटी द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है और आगे भी इसी प्रकार का कार्य करती रहेगी।

यह खबर पढ़ेंः स्माइल संस्था द्वारा नंदन शर्मा को किया गया सम्मानित

देवता कमेटी आमजन तक देवी-देवताओं का आशीर्वाद पहुंचाने के लिए भविष्य में भी भूमिका निभाएगी। वहीं देवनाद पर जानकारी देते हुए सुकेत सर्व देवता कमेटी के देव कार्य प्रबंधक आचार्य रोशन शर्मा ने कहा कि राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला में देवनाद का आयोजन अपने आप में अनूठा है।

इसमें सैंकड़ों बजंतरियों द्वारा अपने वाद्ययंत्रों के माध्यम से कला प्रदर्शन सराहनीय है। बता दें कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश में देवी-देवताओं के वाद्ययंत्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इन्हीं बजंतरियों की मौजूदगी से देवी-देवताओं को संपूर्ण माना जाता है।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।