कांगड़ा नगर में 20 जनवरी काे हाेगा भव्य शाेभायात्रा का आयाेजन

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

22 जनवरी का हर काेई बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समय आए और इस आने वाले समय में हिंदाेस्तान के लाेग अपने-अपने घराें में प्रभु श्री राम का उत्सव मना सके। आयाेध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभावसर पर कांगड़ा नगर में भव्य शाेभा यात्रा का आयाेजन 20 जनवरी काे प्रातः 10 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संयाेजक विनय गुप्ता और सहसंयाेजक प्रवेश परवान ने बताया कि लगभग 500 वर्षाें के कड़े संघर्ष के बाद यह शुभावसर आया है, जिसका हर राम भक्त काे इंतजार था और वह समय 22 काे जनवरी काे नजदीक आ रहा है।

नगर परिषद मैदान में हाेगा शाैभा यात्रा का समापन 

उन्हाेंने बताया कि इस संघर्ष में लगभग 77 युद्व हुए और लगभग 10 लाख राम भक्ताें की जान गई, इसमें साधु महात्मा भी शामिल थे। इसके साथ ही 3000 महिलाओं ने भी इस धर्म यज्ञ में अपना बलिदान दिया था। इस धर्म युद्व में सिख समाज का भी अहन याेगदान रहा है, उन्हाेंने भी इसमें सिखाें ने भी बलिदान दिया है। यह गाैरवशाली समय अब नजदीक आ चुका है और गाैरवशाली माैके पर कांगड़ा में विभिन्न दलाें के सहयाेग से एक भव्य शाैभा यात्रा का आयाेजन किया जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि यह शाैभा यात्रा कांगड़ा के बीरता में स्थित तारा मंदिर से शुरू हाेकर तहसील के हाेती हुई मैन बाजार कांगड़ा और अंत में नगर परिषद मैदान इस यात्रा का समापन हाेगा।

नगर परिषद मैदान में किया जाएगा प्रसाद का वितरण

इसके बाद नगर परिषद मैदान में ही प्रसाद का वितरण किया जाएगा और उसके बाद वहां पर ही लंगर की व्यवस्था की जाएगी। उन्हाेंने कहा कि इस राम के कार्य में विभिन्न वर्गाें का याेगदान रहा। श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन कांगड़ा व आसपास के क्षेत्राें के कई मंदिराें का में भव्य कार्यक्रम और भंडारे भी आयाेजित किए जाएंगे। उन्हाेंने कहा कि इस अवसर कहा कि उपमंडल कांगड़ा के सभी लाेग सपरिवार सहित आमंत्रित हैं और इस आयाेजन में पहुंचकर इसकी शाेभा बढ़ाएं। इस अवसर संयोजक विनय गुप्ता, विनोद अग्रवाल, मनु त्रिवेदी, अंचल धीमान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें