उज्जवल हिमाचल ।गगल
कांगडा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत टीका बाग इच्छी में भव्य स्टार नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्टार नाइट के संचालक राजकुमार चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पवन काजल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में जिला के प्रसिद्ध लोक गायक विनोद जरयाल ने पखला महानू खो पानी, कजो नैन मिलाए सहित कांगड़ी व चम्बयाली लोक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्टार नाइट का मुख्य आकर्षण टीका बाग इच्छी की उभरती गायिका जानवी चौधरी रहीं, जिन्होंने लच्छी-लच्छी लोक गलादें, पंजाबी बूहे वारियां तथा हिंदी गीत मेरे रश्के कमर प्रस्तुत कर विशेष रूप से महिलाओं को नाचने पर विवश कर दिया।
इसके उपरांत जाने-माने लोक कलाकार इशांत भारद्वाज, मोहित गर्ग, सौरभ शर्मा, राजेश ढडवाल, मनजीत गोस्वामी, अनिल शिवा, अशोक कुमार व अनीश भरमौरी सहित अन्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। शर्मा बैंड हमीरपुर ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने बैंड प्रदर्शन से कार्यक्रम में चार चांद लगाए, जबकि स्थानीय कलाकार टिंकू विहान ने अपने नृत्य से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत इच्छी के उप-प्रधान इकबाल गुलेरिया, भाजपा नेता अनिल चौधरी, ब्रदर हेल्पिंग ग्रुप के अध्यक्ष शिव पंकज, शशि अभिनव तथा बीडीसी धर्मशाला के उपाध्यक्ष विपिन डोगरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
संवाददाता: तेजस्वी चौधरी





