हिमाचल : रिहायशी मकान में छापामारी के दौरान युवती से पकड़ी नशे की बड़ी खेप

उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर

नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना इंदौरा ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। जिसमें कल्पना उर्फ कप्प पुत्री जम्मो निवासी तमौता तहसील इंदौरा के रिहायशी मकान में छापामारी करके 8.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। जिस पर उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ पुलिस थाना इंदौरा में एनडीपीसी एक्ट मे पंजीकृत करके मामला दर्ज किया गया।

उपरोक्त अभियोग की जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी कल्पना के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज किए गए है। आरोपी ने कई बार गिरफ्तार होने के बाबजूद भी उसने नशे का अवैध कारोबार जारी रखा। नशीले पदार्थों की तस्करी में कल्पना पुत्री जम्मो उपरोक्त की लगातार संलिप्तता के चलते जिला पुलिस नूरपुर ने एक प्रस्ताव सचिव को भेजा, जिसमें कल्पना पुत्री जम्मो निवासी टमोटा तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत निरुद्ध आदेश जारी करने की सिफारिश की गई थी।

नूरपुर द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुए सचिव होम व प्रदेश सरकार कम डेटेंशन अथॉरिटी ने आरोपी कल्पना पुत्री जम्मो निवासी तमोता तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के निरुद्ध एनडीपीसी एक्ट जारी किए जांच अमल में लाई जा रही हैं तथा इसमे भी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

संवाददाता : विनय महाजन