चंबा में सड़क बहाली के दौरान टूटा विशाल ग्लेशियर, PWD कर्मचारी बाल-बाल बचे

उज्जवल हिमाचल । चंबा

चंबा के चुराह उपमंडल के बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग पर सतरूंडी के समीप कर्थनाला में सड़क बहाली कार्य के दौरान बड़ा खतरा टल गया। पहले से गिरे हिमखंड को हटाने में जुटी लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम पर अचानक पहाड़ी से दोबारा भारी ग्लेशियर टूटकर सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग फिर से बंद हो गया।

गनीमत रही कि मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने समय रहते ग्लेशियर टूटते देख लिया और मशीनरी को तुरंत सुरक्षित स्थान पर हटा दिया। कर्मचारियों की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया और सभी बाल-बाल बच गए।

भारी हिमखंड गिरने से बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग एक बार फिर अवरुद्ध हो गया है। अब लोक निर्माण विभाग को दोबारा राहत एवं बहाली कार्य शुरू कर सड़क को बहाल करना पड़ेगा। लगातार गिर रहे ग्लेशियर से क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हो रही है और प्रशासन की चुनौती बढ़ गई है।

सवांददाता । शैलेश शर्मा