उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
कांगड़ा में वीरता के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पोषण और स्वास्थ्य पर एक व्याख्यान का आयोजन किया। इसमें शरण कॉलेज घुरकड़ी की प्रशिक्षु स्नेहा ठाकुर ने स्वास्थ्यवर्धक पोषक तत्वों कार्बोहाईड्रेट्स, विटामिंस, प्रोटीन्स, वसा के बारे में विस्तृत जानकारी दी और इन्हें अपने आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
क्लब अध्यक्ष डॉ. मोनिका मक्कड़ ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्यवर्धक स्नैक्स का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने आहार जंक फ़ूड के स्थान पर मूंगफली, गुड़, चने, केले और अंडे शामिल करें ताकि वे स्वस्थ बने रहें। इस प्रोजेक्ट में क्लब के 11 सदस्य उपस्थित थे।