कारगिल अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्तरा के शहादत दिवस पर सभा का आयोजन

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ नर्सिंग योल कैंट में सोमवार को कारगिल युद्ध के अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्तरा के शहादत दिवस पर विद्यार्थी संस्कृतिकरण सनातन धर्म सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं के साथ सभी स्कूल धर्मशाला के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने किया बलिदान को याद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता डॉ. विजय जॉली और कांगड़ा, धर्मशाला के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अध्यक्ष भूषण रैना व ऋषि कुमार ने कैप्टन विक्रम बत्तरा के बलिदान को याद किया। उन्होंने छात्राओं को जीवन में अपने लक्ष्य को सुनिश्चित करना और उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कॉलेज प्रबंधन कमेटी के सदस्य भी रहे मौजूद

इस समारोह में कॉलेज प्रबंधन कमेटी के सदस्य बीएन रैना, डॉ. राजीव शर्मा, ललित शर्मा व कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. अंकुर पठानिया व कॉलेज स्टाफ ने भाग लिया।

कैप्टन विक्रम बत्तरा की शहादत

गौरतलब है कि कैप्टन विक्रम बत्तरा ने 7 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में देश के लिए शहीद हो गए थे। उनकी शहादत को आज भी पूरे देश में याद किया जाता है। विक्रम बत्तरा की शहादत के बाद प्वाइंट 4875 चोटी को बत्रा टॉप का नाम दिया गया है ।