उज्ज्वल हिमाचल। नादौन
बाल स्कूल नादौन के द्वारा एक पेड़ मां के नाम विशाल वृक्षारोपण अभियान 2025 के तहत 60 पौधे लगाए गए। इस अभियान में विद्यालय की ओर से सभी ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। स्कूल के प्रधानाचार्य दिली मोहम्मद् ने कहा कि हम सभी को प्रकृति का ख्याल रखना ही चाहिए, यह समय है जब हमें वृक्षारोपण के महत्व को पहचानना चाहिए और उसकी ओर अपना योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न आयोजन के माध्यम से विद्यालय परिसर एवं बाहर भी वृक्षारोपण किया जाता है और उनकी देखरेख भी। प्रकृति के प्रति हमारी देखभाल ही हमारे भविष्य की देखभाल है। प्रधानाचार्य ने इस अभियान की सराहना की और कहा निश्चय प्रकृति के प्रयासों से ही हम सशक्त, संपन और समृद्ध बनते हैं। यह जानकारी विद्यालय के प्रवक्ता संजीव कुमार ने दी।





