‘आप’ को लाहौल-स्पीति में जोरदार झटका, 1 हजार कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

'AAP' gets a big blow in Lahaul-Spiti, 1000 workers resign
इस्तीफा देने वालों में पदाधिकारियों से लेकर विभिन्न संगठनों के सदस्य शामिल हैं

लाहौल-स्पीतिः लाहौल-स्पीति में आप पार्टी को बड़ा झटका लगा है। 1 हजार कार्यकर्ताओं ने अनदेखी का आरोप लगाते हुए ने सामूहिक इस्तीफा शुक्रवार शाम को राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद केजरीवाल को भेज दिया। इस्तीफा देने वालों में पदाधिकारियों से लेकर विभिन्न संगठनों के सदस्य शामिल हैं।

कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई के विरोध में पार्टी के करीब एक हजार पदाधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने सामूहिक त्यागपत्र पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद केजरीवाल को भेजा है। लिहाजा विधानसभा चुनावों से ठीक पहले जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में आम आदमी पार्टी को जोर का झटका लगा है।

यह भी पढ़ेंः  कॉलेज कैंटीन में पंखे से लटका मिला युवक का शव

आम आदमी पार्टी के लाहौल स्पीति के पूर्व अध्यक्ष श्याम चंद आजाद ने पार्टी हाईकमान पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी व उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी की लाहौल- स्पीति में जड़े मजबूत करने के लिए उन्होंने दिन-रात काम किया, लेकिन पार्टी हाईकमान ने उनकी अनदेखी कर उन्हें हाशिए पर खड़ा कर दिया।

ऐसे में उनके द्वारा गठित की गई विभिन्न संगठनों की कार्यकारिणी एवं उनके सदस्यों ने अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद केजरीवाल को सामूहिक त्यागपत्र भेजा है। उन्होंने कहा है कि इन सदस्यों की संख्या करीब एक हजार और सभी ने यह निर्णय लिया है कि अब वे आम आदमी पार्टी के साथ नहीं रहेंगे। जिसे लेकर उन्होंने अपना सामूहिक त्यागपत्र अरविंद केजरीवाल को भेज दिया है।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें।