उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर
नुरपूर ने खनन के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना डमटाल के तहत सधेड़ मे अवैध खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवरई करते हुए 1 जेसीवी व 1 टिप्पर को जब्त किया गया। इस संबंध मे थाना डमटाल मे एक मुकदमा विभिन्न दर्ज किया गया है। इस मामले मे आरोपी राकेश कुमार पुत्र थारु राम निवासी मलोट, व बोध राज पुत्र बलबत सिंह निवासी टोकी तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया गया है।

इस मुकदमे मे नियमानुसार कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रतन नूरपुर में एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि जिला पुलिस नूरपुर सदैव आपकी सेवा मे तत्पर रहेगी। जिले के किसी भी क्षेत्र में किसी भी आपराधिक तत्व व नशा माफिया व अवैध खनन माफिया को छोड़ नहीं जाएगा।
संवाददाता : विनय महाजन





