कांगड़ा : नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने पर आरोपी गिरफ्तार

उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर

नूरपुर प्रदेश के थाना इंदौरा क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपने ही पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न नूरपुर ने बताया कि इस मामले मे नाबालिग लड़की की मां द्वारा थाना इंदौरा में शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायती प्रार्थना पत्र मे उसके परिवार वाले सभी काम के लिए बाहर गए हुए थे तब उसकी नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी तथा एक व्यक्ति घर में अकेली लड़की को देखकर उनके घर में घुस गया तथा लड़की के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगा जिस पर लड़की के शोर में मचाने पर वह व्यक्ति वहां से भाग गया।

थाना इंदौरा पुलिस टीम ने इस मामले मे तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को बड़ी मशक्त के वाद तुरंत जनता के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अजय कुमार (48) है। आरोपी को अदालत इंदौरा में आज पेश किया गया। यहां उसे पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। आरोपी पर बीएनएस की धारा 452 व 354 तथा (8) पोस्को के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की छानवीन गहनता से करने के आदेश जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर द्वारा दिए गए हैं।

संवाददाता : विनय महाजन