पैसों के लालच में निजी भूमि पर अवैध खनन करवाने वाले लोगों पर होगी कार्रवाई : भवानी पठानिया

उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर

नूरपुर में चिट्टे व अवैध खन्न पर खुद मोर्चा संभाले योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं विधायक भवानी सिंह पठानियां ने कहा है कि उनकी चिट्टे व अवैध खन्न के विरुद्ध जंग जारी है। किसी भी सूरत पर इन्हे बक्शा नही जाएगा। गौर रहे कि व्यास नदी पर हो रहे अवैध खनन पर उन्होंने खुद मोर्चा संभालते हुए प्रशासन के साथ दविश दी थी और मौका पर पाया था की कुछ लोग खुद ही अपनी नीजि भूमि पर अवैध खनन करवा रहे है जिस से हजारो लोगो की जिंदगियो को खतरे मे डाल रहे है। क्योंकि बरसातो मे व्यास नदि का बहाव गांबो की और मुड़ जाता है। जो कि तबाही मचाता है । ऎसे लोगो के विरुद्ध भी कार्रवाई हो उस के लिए भी कानून बनाया जाएगा। अगस्त माह के विधानसभा सत्र मे भवानी लाएंगे प्रस्ताव, जिससे नीजि भूमि पर अवैध खन्न करवाने वालो पर भी कार्रवाई होगी।

जिला कांगडा की विधानसभा फतेहपुर के रैहन मे पत्रकारो को जानकारी देते हुए योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष ( कैबिनेट रैंक) एवं विधायक भवानी सिंह पठानियां ने बताया कि कुछ लोग अपनी नीजि भूमि पर पैसो के लालच मे अवैध खन्न करवा रहे है अगर उनकी निजी भूमि पर अवैध खनन हो रहा है और वो लोग अगर इस पर शिकायत दर्ज नही करवाते है तो उन लोगों पर भी कार्रवाई की जा सके। इस के लिए वो अगस्त माह मे होने वाले विधानसभा सत्र मे प्रस्ताव रखगें की इस पर भी कानून बनाया जाए जो लोग अपनी नीजि भूमि पर अवैध खनन करवा कर लोगो की जिंदगियो को खतरे मे डाल रहे है।

संवाददाता : विनय महाजन