अवैध कब्जाधारियों पर चला प्रशासन का डंडा

चमेल सिंह देसाईक। शिलाई

उपमंडल के रोनहाट कस्बे मे प्रशासन ने अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई अमल मे लाई गई है। उपमंडलाधिकारी शिलाई की संयुक्त टीम ने बाजार के अंदर सडक़ पर बने लगभग 9 कब्जाधरियों के कब्जे हटाए, जिनमें 5 खोखे व 4 रेहडिय़ों को तोडक़र अपने कब्जे मे लिया है। जानकारी के अनुसार अवैध कब्जाधारी कपिल, केरासू, राजेश राणा, दौलत राम,कल्याण सिंह, नारायण सिंह, मगतराम, गुमान सिंह व ग्यारु राम ने खोखे व रेहडिय़ां लगाकर अवैध कब्जे किए थे। कब्जाधारियों की मनमानी के कारण सडक़ तंग होने से दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र में तबदील हो गई थी। खोखो व रेहडिय़ों के पीछे सरकारी दफ्तर बने हैं इसलिए कर्मचारियों को आने-जाने मे भारी परेशानियां हो रही थी। समस्या अधिक होने पर स्थानीय पंचायत व प्रशासनिक अधिकारियों ने खाली करने के लिए कई बार नोटिस किया था , जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 9 लोगो के अवैध कब्जे हटाए। उपमंडलाधिकारी शिलाई हर्ष अरिंदर नेगी ने बताया कि अवैध कब्जाधरियों पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है 9 लोगों के अवेध कब्जे हटाए गए है। भविष्य मे अवैध कब्जे करने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।