मटौर पुल की मरम्मत को लेकर अधिवक्ता सौरभ कौण्डल ने उठाई आवाज, SDM डॉ. अंजली गर्ग को सौंपा ज्ञापन

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

मटौर में बनाए गए पुल की मरम्मत को लेकर अधिवक्ता सौरभ कौण्डल ने प्रशासन के समक्ष मामला उठाया है। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजली गर्ग को ज्ञापन सौंपकर पुल की मरम्मत करवाने की मांग की।

अधिवक्ता सौरभ कौण्डल ने ज्ञापन के माध्यम से पुल की मरम्मत से जुड़ी समस्या को प्रशासन के ध्यान में लाते हुए इस दिशा में जल्द उचित कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पुल की स्थिति को देखते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि किसी तरह की परेशानी या संभावित खतरे से बचा जा सके।

संवाददाता : तेजस्वी चौधरी