नूरपुर : जंतर-मंतर धरना प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन दिल्ली में सौंपा, PMऑफिस ने ली जानकारी

उज्ज्वल हिमाचल। नूरपुर

नूरपुर लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान एवं भारत जोड़ो अभियान के सदस्य पीसी विश्वकर्मा ने जारी प्रेस बयान में बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली ने फोन पर बताया कि जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करने के वाद जो ज्ञापन सौंपा गया था उस पर कार्यवाही होने का अश्वासन दिया गया है। इस मामले मे पीएम ऑफिस ने यह भी पूछा कि क्या आप इस कारवाही से संतुष्ट हैं? इस पर विश्वकर्मा का यह जवाब था कि जब तक कांगडा घाटी की सभी सातों रेल गाड़ियां नैरो ट्रैक पर नहीं दौड़ती तब तक कांगडा घाटी की जनता क्षेत्र में रेलवे प्रशासन की टालमटोल की नीति से संतुष्ट नहीं होगी।

कांगड़ा रेल घाटी के लोगों को धरातल पर काम चाहिए। बस गम के प्याले पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने खेद जताया कि एक चक्की पुल के निर्माण में तीन साल लगा दिए जबकि अंग्रेजों ने देसी तकनीक से साढ़े तीन साल में 120 किलामीटर लंबा ट्रैक और सारे पुल बना दिया था। पीसी विश्वकर्मा ने मांग की कि हर बार ट्रेन सेवा को 2 महीने बंद करना रेलवे प्रशासन की जन हित मे कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले भी ट्रेनें 12 महीने इस ट्रैक पर दौड़ा करती थीं। अब ऐसा लगता है कि हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा रेल वेली में रेलवे प्रशासन भारत सरकार पर हावी हो गया है।
उन्होंने मांग की कि पहाड़ियों को सीमेंट से पक्का करें जिससे कोई पहाड़ी खिसक कर ट्रैक को अवरुद्ध न कर पाए। नगरोटा गूलेर ज्वालामुखी रोड यात्री पर्यटक हित के स्टेशनों को आधुनिक करके सुविधा संपन्न बनाया जाए और पठानकोट से बैजनाथ तक एक चेयर कार ट्रेन चलाई जाए।

संवाददाता : विनय महाजन