मंडीः मंडी में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली का आगाज बाबा भूतनाथ के आशीर्वाद से किया। प्रियंका गांधी कांगनी हेलीपैड पर उतरीं और सीधे बाबा भूतनाथ के मंदिर चली गई। बाबा भूतनाथ के मंदिर पहुंचने के बाद उन्होंने मंदिर में पूजा की।
पूजा की सामग्री प्रियंका अपने साथ ही लाई थीं। प्रियंका ने यह सामग्री महंत देवानंद सरस्वती को दे दी। उन्होंने ही प्रियंका गांधी से मंदिर में पूजा करवाई।
यह भी पढ़ेंः राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए काम करें विद्यार्थी: कुलपति
मंदिर से बाहर आने के बाद वह प्रोटोकोल तोड़कर बाबा भूतनाथ गली में खड़ी महिलाओं से मिलने पहुंच गईं। यहां खड़ी एक बुजुर्ग महिला को प्रणाम करने के बाद वह वापस अपनी गाड़ी की ओर आईं और इस बीच भी स्थानीय दुकानदारों से मिलकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।
बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने कहा कि प्रियंका गांधी ने पूजा की सामग्री उनके पास दी और जलाभिषेक किया। अपनी इच्छा से ही उन्होंने दानपात्र में राशि भी डाली।