उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस की विधायकों की संख्या में बढ़ौतरी, जाने किस पार्टी के कितने विधायक

उज्जवल हिमाचल। शिमला

उपचुनावों में सभी विधानसभा की सीटों पर कांग्रेस की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश की 13वीं विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। हालांकि देखा जाए तो तीन विधायकों के निधन से खाली हुई थी जिसमें दो सीटों पर कांग्रेस की विधायक थे, और जुब्बल-कोटखाई में भाजपा के विधायक थे। उपचुनावों में सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस जीत के बाद अब कांग्रेस के विधयकों की संख्या मे बढ़ौतरी हुई।

पहले यह आंकड़ा 21 का था पर भाजपा की जुब्बल-कोटखाई में कांग्रेस की जीत के बाद ये आंकड़ा अब 22 को हो गया है। भाजपा की बात कि जाए तो पहले इनके विधायकों की संख्या 44 थी और सभी सीटों पर हार मिलने पर यह आंकड़ा 43 को हो गया है। हिमाचल प्रदेश में मौजूदा समय में 68 विधानसभा की सीटे है जिसमें भाजपा की 43, कांग्रेस 22 माकपा का एक व निर्दलीय दो विधायक हैं।