उज्ज्वल हिमाचल। मंडी
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आज पड्डल मैदान में सुबह अग्निवीर भर्ती रैली को फ्लैग ऑफ़ किया। पहले दिन मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पिति के 437 युवाओं ने 1.6 किमी दौड़ के लिए भर्ती रैली में भाग लिया। उन्होंने भर्ती रैली में पहुंचे युवाओं की हौसला अफजाई की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। फ्लैग ऑफ के दौरान सभी युवा जो शारीरिक परीक्षण के लिए हाजिर हुए हैं, उनमें बहुत ही जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती होने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं। भर्ती निदेशक एआरओ मंडी कर्नल डीएस सामंत ने बताया कि वर्ष 2024-25 के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 18 नवंबर से मंडी के ऐतिहासिक पडडल मैदान में शुरू हो चुकी है। भर्ती रैली के पहले दिन आज कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पिति जिले के 437 युवाओं ने भाग लिया।