कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि की नई तकनीक से किसानों को करवाया अवगत

कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि की नई तकनीक से किसानों को करवाया अवगत

उज्जवल हिमाचल। मंडी
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के गेहूं एवं जां कृषि विज्ञान अनुसंधान संस्थान करनाल और कृषि विज्ञान केंद्र मंडी के संयुक्त तत्वावधान से जिला मंडी के किसानों के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का आयोजन जिला के पधर के बसेहड़, धर्मपुर के बहरी और कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर में किया गया।
शिविरों में किसानों को एस.सी.एस.पी योजना के अंतर्गत कृषि प्रथाओं व पोषक अनाजों को लेकर कर जानकारी दी गई। इन शिविरों में लगभग 200 किसानों ने भाग लिया और मोटे अनाज की कृषि को लेकर विशेष जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ेंः द्रंग में कांग्रेस के छुटभैये नेता डरा रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को

शिविर में कृषि विज्ञान अनुसंधान संस्थान करनाल के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. सत्यवीर ने कृषि की नई तकनीक से किसानों को अवगत करवाया और किसानों से विभिन्न उद्यमों को अपनाकर कृषि से अपनी आमदनी बढ़ाने का भी आह्वान किया।
उन्होंने खास तौर पर क्षेत्र के किसानों से मोटे अनाजों को अपनी कृषि प्रणाली में सम्मिलित करने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के ही प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अनिल खिप्पल द्वारा भी किसानों को कृषि संबंधी नवीनतम तकनीकी के बारे में बताया गया और साथ ही सरकार द्वारा विभिन्न किसान हितैषी कार्यक्रमों की जानकारी किसानों के साथ सांझा की।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।