उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा स्थानीय विधायक राजनीतिक लाभ लेने की मंशा से बिना तथ्यों के निरंतर बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा स्थानीय विधायक द्वारा पूर्व दिवस कहा गया कि स्थानीय सचिवालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने जिस सड़क के कार्य को लेकर बात कही है उस सड़क के हालत पूर्व वर्ष बरसात के चलते खराब हो गई थी
जिसे देखते हुए उन्होंने प्रोजेक्ट डायरेक्टर नेशनल हाईवे को अगस्त 2025 में लेटर भेजा। उसके उपरांत नेशनल हाईवे से इस कार्य के लिए नवंबर 2025 में 10.68 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए इसकी सारी जानकारी उन्होंने लगातार प्रेस वार्ता के माध्यम से पूर्व में दी है। उन्होंने बताया इस कार्य का टेंडर पूर्व में लगाया गया परंतु शर्तें पूरी नहीं होने के कारण अवार्ड नहीं हो पाया क्योंकि नेशनल हाईवे के कार्यों के संबंध में अपने मापदंड हैं।
उन्होंने कहा इस कार्य का टेंडर अब अवार्ड हो गया है और ठेकेदार को कार्य करने की अनुमति भी प्रदान कर दी गई है और जल्द यह कार्य शुरू हो जायगा। उन्होंने कहा टनल से लेकर बाइपास तक के इस सड़क के कार्य को पूरी तरह नया बनाया जायगा। सड़क के साथ डंगे और नालियां भी बनाई जाएंगी। उन्होंने बताया नैशनल हाईवे ने शुरू में इस कार्य को स्टेट हाईवे को देना चाहा जिसके लिए स्टेट हाईवे ने मना किया और नेशनल हाईवे को इस कार्य को करने के लिए कहा।
नेशनल हाईवे ने हमें इस कार्य के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजने के लिए कहा और स्टेट द्वारा 20 करोड रुपए का एस्टीमेट भेजा गया था। जिसके उपरांत नेशनल हाईवे ने इस कार्य के लिए 10.68 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत किये। अजय वर्मा ने कहा कार्य जल्द शुरू हो जाएगा और लोगों को परेशानी से निजात मिलेगी।





