5 हजार घरों में फहराएंगे तिरंगा: कमल शर्मा

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता और समाजसेवी कमल शर्मा की ओर से शाहपुर के बसनूर स्थित सत्यम कॉलेज कैंपस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने विशेष रूप से 2022-2023 का वार्षिक कैलेंडर लॉन्च किया गया। इस कैलेंडर में मुख्य रूप से केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया गया है।

इस मौके पर कमल शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हर घर तिरंगा मुहिम के तहत आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शाहपुर की सभी पंचायतों में जाकर लोगों को निःशुल्क तिरंगा बांट रहे हैं। शाहपुर में 5 हजार घरों में तिरंगा बांटने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रेस वार्ता में दुर्गेला प्रधान भारती चौहान, उपप्रधान डिंपल राणा, बसनूर पंचायत प्रधान उषा धीमान, बागडू पंचायत उपप्रधान अनिल चौधरी, ब्लॉक समिति सदस्य गणेश गणु चौधरी, वार्ड सदस्य अजय कुमार बसनूर, बलदेव चौहान दुर्गेला, अरविंद शर्मा नेरटी, कैप्टन प्रीतम चंद, रिपन चौधरी, अभिनव, परविंदर ठाकुर आदि मौजूद थे।