हिमाचल का 21 वर्षीय जवान की जम्मू कश्मीर में शहीद, 4 साल पहले हुआ था भर्ती, 14 दिन पहले आया था घर से छुट्टी काटकर

उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश का एक और लाल जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया है। हालांकि मौत की असली वजह क्या है अभी साफ नहीं हो पाई है। लेकिन जवान की अचानक मृत्यु हो जाने से चौपाल उपमंडल में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार संजय कुमार ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान अचानक वह बेहोश हो गया, और उसकी अचानक मृत्यु हो गई।

21 वर्षीय जवान संजय चौहान जिला शिमला के चौपाल उपमंडल के नेरवा का रहने वाला था। वह 6 अप्रैल को ही छुट्टियाँ काट कर वापस ड्यूटी पर जम्मू-कश्मीर लौटा था। बताया जा रहा है कि संजय के पार्थिव देह कल तक उनके पैतृक गांव नेरवा पहुंच जाएगी। जहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दे कि संजय चौहान 4 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। उनकी अचानक मृत्यु की सूचना से क्षेत्र के साथ-साथ उनके परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।