कांगड़ा की अनन्या बनी ETO ऑफिसर

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

स्थानीय प्रतिभावान युवाओं की सूची में एक और नाम जुड़ गया है, अनन्या, जिन्होंने हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय परीक्षा में 5वां स्थान प्राप्त कर असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर (ETO) पद पर चयन सुनिश्चित किया है। अनन्या विजय रहालिया, सेवानिवृत्त जिला अटॉर्नी, एवं सरोज, टीजीटी (मेडिकल) की सुपुत्री हैं। उनके भाई अर्चित रिहालिया पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में लॉ ऑफिसर है।

उनके ताया, वरिआम सिंह रहालिया, एस.डी.ओ. (रिटायर्ड) ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की जानकारी साझा की और बताया कि यह परिवार और क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व की बात है। परिवारजनों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने अनन्या को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाइयाँ दीं और उज्जवल भविष्य की कामना की।