आंगनबाड़ी हेल्पर ने खुद को किया आग के हवाले, टांडा रैफर

कनोल पंचायत में रविबार सुबह 48 वर्षीय महिला ने खुद को लगाई आग, टांडा हॉस्पिटल रैफर

रक्कड : डाडासीबा तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत कनोल में रविबार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मामले में एक 48 वर्षीय महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। बरहाल उक्त महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जिसे देखते हुए पहले डाडासीबा अस्पताल व फिर वहां से टांडा मैडिकल कॉलेज कांगडा रैफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रानो देवी उम्र 48 वर्ष पत्नी सुरेश कुमार पंचायत कनोल की निवासी है। महिला के पति सुरेश कुमार ने बताया की आज रविबार सुबह ही रानो देवी ने हमें चाय बना कर दी। उसके तुरंत बाद रानो देवी वहां कमरे के अंदर चली गई और इतने में हमने आग की लपटें निकलती देखीं और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, तो हम सभी मिलकर कमरे की तरफ भागे। कमरा बंद था जिसे बड़ी मुश्किल से खोला गया। रानो देवी आग की लपटों में जल रही थी इस दौरान बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया गया और 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल हॉस्पिटल डाडासीबा पहुंचाया गया। सिविल हॉस्पिटल में चिकित्सकों द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे उचित उपचार हेतु टांडा मैडिकल कॉलेज कांगडा रैफर किया गया। महिला ने खुद को आग के हवाले क्यों किया, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : फंदे से लटका 13 साल का मासूम

महिला के पति के अनुसार रानो देवी बिगत कुछ दिनों से लगातार मानसिक तौर से परेशान चल रही थी। उक्त महिला के तीन बच्चे हैं। एक लड़का, दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। महिला आंगनवाड़ी में हेल्पर के पद पर कार्यरत है और पंचायत कनोल में ही अपनी सेवाएं दे रही हैं। खबर लिखे जाने तक डाडासीबा पुलिस हॉस्पिटल डाडासीबा पहुंची कर मामले की छानबीन कर रही है।

वहीं इस संबंध में पंचायत उप प्रधान रघुबीर सिंह कनोल ने बताया यह परिवार गरीब है। इस मामले पर डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया की महिला को टांडा रेफर किया गया है। पुलिस जांच कर रही है लेकिन महिला अभी स्टेटमेंट देने की हालत में नहीं है।

संवाददाता : शुभम शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें।