उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
एपीएमसी के जिला व हिमाचल कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश चेयरमैन निशु मोंगरा ने कहा है कि इच्छी-सहौड़ा, कोटक्वाला-नंदेहड़, जोगीबल्ला आदि गांवों के लिए 5 करोड़ 16 लाख रुपए की स्कीम जल्द पूरी कर ली जाएगी। निशु मोंगरा शनिवार को नंदेहड़ में नलकूप के काम का शुभारंभ करने के दौरान विश्वकर्मा पूजा के उपरांत जनता से रूबरू थे। इस योजना के तहत पाइपलाइन, टैंक के अलावा तीन बड़े नलकूप लगेंगे। इस योजना का काम महज महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। काम तेजी से चल रहा है। इससे साढ़े आठ हजार की आबादी को सीधे लाभ मिलेगा। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में पानी की कोई कमी नहीं रहेगी। निशु मोंगरा ने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सबसे ज्यादा फोकस कर रहे हैं।
कांगड़ा में जमकर हो रहा काम
कांगड़ा विधानसभा हलके में मौजूदा समय में भाजपा का विधायक है। लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस हलके पर सबसे ज्यादा फोकस कर रहे हैं। इस विधानसभा क्षेत्र को दिल खोलकर बजट मिल रहा है। जनता को कांग्रेस ने कभी महसूस नहीं होने दिया कि यहां विपक्ष का विधायक है।
ई-नाम में बढ़ा किसानों का भरोसा
मोंगरा ने कहा कि ई-नाम यानी राष्ट्रीय कृषि बाजार से जिला के किसान लगातार जुड़ रहे हैं। किसानों को उनके माल का आनलाइन भुगतान किया जा रहा है। अब तक ढाई करोड़ का भुगतान किसानों को किया जा चुका है।





