उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
एपीएमसी के जिला , कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व 20 सूत्रीय कार्यक्रम के जिलाध्यक्ष चौधरी नरेंद्र निशु मोंगरा “आपका सेवक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत खोली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और जल्द ही समस्याओं को पूरा करने का आश्वासन दिया। जनता का संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत खोली स्कूल से लेकर सिंबल खोला से आगे तक सड़क निकाली जाएगी जिसके लिए दूसरे चरण का सर्वे जल्द ही शुरू हो जाएगा।
इस दौरान निशु मोगरा ने महिला मंडल के भवन के सौंदर्य करण का उद्घाटन किया । उन्होंने कहा कि खोली पंचायत के वार्ड नंबर 7 और 8 में लगभग 40 लाख रुपए लागत से एक पाइप निकाली जाएगी, जिससे पानी की समस्या का काफी हद तक हाल हो जाएगी वही एक वाटर टैंक का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए दिल खोलकर विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है, यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
आपका सेवक आपके द्वारा कार्यक्रम के दौरान लोगों की भारी उमड रही है , लोगों को मालूम है यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें लोगों की समस्याओं व मांग को जल्द पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर पंचायत प्रधान कुलवंत, निशा चौधरी, पूर्व प्रधान केवल चौधरी, संदीप चौधरी, हरविंदर गौरा, अश्वनी चौधरी, प्रकाश चंद भाटिया सहित महिला मंडल की महिलाएं व अन्य गण मान्य लोग मौजूद रहे।





