एपीएमसी कांगड़ा ने कमाए 2 करोड़ 61 लाख, जसूर सब्जी मंडी सब्जी-फल की आवक में नंबर वन: निशु मोंगरा

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

एपीएमसी के जिला व हिमाचल कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष निशु मोंगरा ने कहा है कि साल 2022-23 से 24-25 तक एपीएमसी ने जिला कांगड़ा में दो करोड़ 61 लाख से ज्यादा की कमाई की है। इस अवधि के दौरान एपीएमसी ने सात करोड पचानवे लाख चौहतर हजार तीन सौ आठ रुपए की कमाई की, वहीं चार करोड अठासी लाख चालीस हजार छ सौ पच्चीस खर्च किया। ऐसे में कुल कमाई दो करोड़ इकसठ लाख से ज्यादा रही। निशु मोंगरा शनिवार को जमानाबाद रोड इच्छी आफिस में जनसमस्याएं सुनने के दौरान जनता से मुखातिब थे।

मोंगरा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगवाई में एपीएमसी लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि बरसात से निपटने के लिए कांग्रेस सरकार पूरी तरह तैयार है। इस दौरान उन्होंने जिला की सब्जी मंडियों में फल-सब्जी की आवक का आंकड़ा रखा। कहा कि कांगड़ा सब्जी मंडी में साल 2024-25 में 23407 क्विंटल फल पहुंचे, जबकि सब्जी का आंकड़ा 58190 क्विंटल रहा। जसूर मंडी आवक में जिला में नंबर वन है। जसूर में इस अवधि में 43207 क्विंटल फल व 78558 क्विंटल सब्जी पहुंची।

नगरोटा बगवां में 8378 क्विंटल फल, 23999 क्विंटल सब्जी पहुंची। बैजनाथ में 5340 क्विंटल फल व 26055 क्विंटल सब्जी पहुंची। पालमपुर में 21279 क्विंटल फल व 56762 क्विंटल सब्जी आई। ज्वालामुखी में 292 क्विंटल फल व 550 क्विंटल सब्जी आई। जयसिंहपुर में 1604 क्विंटल फल व 4522 क्विंटल सब्जी पहुंची। धर्मशाला में 9664 क्विंटल फल व 27904 क्विंटल सब्जी की आवक रही। फतेहपुर में 1096 क्विंटल फल व 3212 क्विंटल सब्जी की आवक हुई। मुल्थान में 7873 क्विंटल सब्जी आई। इसी तरह ज्वाली में 696 क्विंटल फल व 2715 क्विंटल सब्जी की आवक रही।