उज्ज्वल हिमाचल । कांगड़ा
पिछले कल जो कैबिनेट में सुक्खू सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। जनहित से जुड़ा हुआ फैसला था जिसमें कि हमारी जो गग्गल एयरपोर्ट में जो लोग पिछले कई वर्षों वर्षों से रह रहे थे और लगभग 50 से 70 रह रहे थे और मैं जिस जमीन में रह रहे थे वह सरकारी भूमि थी यह बात पत्रकार वार्ता के दौरान एपीएमसी के अध्यक्ष निशु मोंगरा ने कही। उन्होंने कहा कि एक्ट में प्रावधान था की जिन्होंने सरकारी भूमि में अपने घर बनाए हुए हैं उन्हें कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा लेकिन पिछले दो माह पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गगल पहुंचे थे तो गगल की जो जनता थी और जो लोग इस मामले में सफर कर रहे थे उनका एक प्रतिनिधित्व मॉडल मुख्यमंत्री से मिला और उसे प्रतिनिधित्व मॉडल में मैं भी शामिल था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लोगों का दर्द समझते हुए कहा कि जो लोग सरकारी जमीन, डीसी लैंड और शामलात भूमि पर बसे हुए हैं, सबसे पहले हम इस भूमि को नियमित करेंगे। 2026 में सरकारी भूमि पर बसे लोगों के लिए यह मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि इस फैसले से हमारे लगभग 70 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। ये परिवार बिल्कुल सड़क पर आ गए थे, बच्चों के भविष्य को लेकर बड़े परेशान थे। छोटे-छोटे बच्चे थे और आगे बढ़ने का कोई साधन नहीं बन पा रहा था। मुख्यमंत्री ने इस स्थिति को समझा और उनके दर्द को जाना।
निशु मोंगरा ने कहा कि कांगड़ा विधानसभा में करोड़ों की परियोजनाएं पूरी मुख्यमंत्री को शीघ्र ही कांगड़ा विधानसभ क्षेत्र में बुलाया जाएगा। यहां लगभग कई करोड़ों रुपये की परियोजनाएं चल रही थीं, जो अब पूर्ण हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री के समक्ष इन परियोजनाओं को लोकार्पित करने का आग्रह किया जाएगा। निशु मोंगरा ने कहा कि यह जो कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर आ रहा है उसको लेकर कहां की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किसी व्यक्ति विशेष को नशेड़ी शब्द नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह कार्य करने की कदर नहीं करते हैं लेकिन यह सरासर गलत है मुख्यमंत्री के लिए कार्य करता ही सबसे मजबूत है और हर वक्त मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को अपने साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं और जिस तरह से नीरज भारती इस तरह के आरोप लगा रहे हैं तो नीरज भारती खुद एक नशेड़ी की प्रतिस्पर्धा में आ रहे हैं।





