शहरी निकाय के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को समस्याओं से कराया अवगत

विनय महाजन। नूरपुर

नुरपुर प्रदेश शहरी निकाय अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष चमन कपूर की अध्यक्षता में  मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर से शिमला में मिला। यह जानकारी देते हुए फेडरेशन के मुख्य सलाहकार एवं नूरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि फेडरेशन ने सभी पदाधिकारियों सहित पूरे प्रदेश में शहरी निकायों को आ रही समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सभी समस्याओं को धैर्यपूर्ण तरीके से सुना जल्द ही उन पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित शहरी विकास विभाग के सचिव को इस संबंध में बैठक कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ेः 21 साल के युवक ने लगाया फंदा

यह भी पढ़ेः टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बची 30 लोगों की जान

उन्होंने कहा कि प्रदेश फेडरेशन के पदाधिकारियों ने एक प्रदेश स्तरीय सम्मेलन करने का विचार रखा जिसमे पूरे प्रदेश के शहरी निकायों के अध्यक्ष उपाध्यक्षों सहित सभी  सदस्य भाग लेंगेए मुख्यमंत्री  से इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने का आग्रह किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। मुख्यमंत्री द्वारा फेडरेशन द्वारा की गई मांगों को धैर्य पूर्ण तरीके से सुन ने के लिए प्रदेश अध्यक्ष चमन कपूर ने धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कौरा, चेतन चौहान, श्रीमती मीना ठाकुर, मुख्य सचिव वीरेंद्र भट्ट मुख्य सलाहकार अशोक शर्मा, श्रीमती आशा शर्मा, प्रकाश वशिष्ठ, श्रीमती सरला मेहता, सहित फेडरेशन के अन्य सदस्य मौजूद रहें।