उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
चंबा में ख्याति प्राप्त अंतराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान मिस मिंजर चम्बा 2026 का आयोजन किया गया था, जिसमें कांगड़ा के गांव महेरना की बेटी अर्चिशा ठाकुर ने प्रथम रनर अप का खिताब अपने नाम किया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा अर्चिशा ठाकुर को ताज पहना कर एवं नगद पुरस्कार राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। अर्चिशा ठाकुर वर्तमान में चंडीगढ़ में रायत बहरा यूनिवर्सिटी खरड़ चंडीगढ़ से फिजियोथेरेपिस्ट की पढ़ाई कर रही है।
अर्चिशा के परिवार में पिता विजय ठाकुर जो कि दूर संचार विभाग से सेवा निवृत है एवं उनकी माता आराधना ठाकुर माउंट कार्मल स्कूल गगल में अध्यापक के रूप में कार्यरत है। बड़ी बहन अन्वित ठाकुर थापर कालेज ऑफ़ एजूकेशन डेराबस्सी से एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के उपरांत गुरुग्राम दिल्ली में बहुराष्ट्रीय कंपनी में सेवारत है।
उन्होंने विशेष रूप में हिमाचल सरकार को एवं समस्त प्रशासन एवं मुख्य रूप से उन सभी गुरुजनों का जिन्होंने इस पूरी प्रतियोगिता में मार्गदर्शन किया एवं समय-समय पर अच्छे सुझाव दिए उन सभी का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद किया।
संवाददाता: अंकित वालिया





