सीबीएसई कलस्टर एथलेटिक्स में आर्मी पब्लिक स्कूल योल ने गाड़े झंडे़

Army Public School Yol hoisted the flag in CBSE Cluster Athletics
सीबीएसई कलस्टर एथलेटिक्स में आर्मी पब्लिक स्कूल योल ने गाड़े झंडे़

उज्जवल हिमाचल। योल
आर्मी पब्लिक स्कूल योल कैन्ट के 7 छात्रों ने हरियाणा में आयोजित सीबीएसई कलस्टर एथलेटिक्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चार स्वर्ण तथा तीन रजत पदक हासिल किए। इन्हीं 7 छात्रों में से पांच छात्रों को आगामी राष्ट्रीय स्तर की खेलों में भाग लेने के लिए चयनित किया गया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह ने सभी खिलाडी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के खेल शिक्षक रणधीर सिंह और छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि इन्होनें न केवल विद्यालय बल्कि प्रदेश का नाम भी ऊंचा किया है।

यह भी पढ़ेंः भगवान आज भी भक्तों के साथ : तिलक

उपरोक्त दौड़ प्रतियोगिताओं में कार्तिक शर्मा (बाहरवीं) ने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक, विशाल सिंह (बाहरवीं) ने 800 मीटर दौड़ में रजत पदक, अखिल शर्मा (बाहरवीं) ने 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, अर्जुन सिंह (नवमी) 1500 मीटर दौड़ में रजत और सूजल ठाकुर (आठवीं) ने क्रमशः 200 मीटर व 100 मीटर दौड़ दोनों में स्वर्ण पदक हासिल किए।

सूजल ठाकुर को इन खेलों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। विद्यालय के सभी अध्यापकों व स्टाफ ने इन खिलाड़ी छात्रों को आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।

संवाददाताः नरेश धीमान

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।