प्रदेश की संस्कृति व साहित्य के संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहे कला एवं साहित्यकार: मुख्यमंत्री

उज्जवल। शिमला

हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी शिमला द्वारा गेयटी थियेटर में शिखर सम्मान, कला सम्मान, साहित्य पुरस्कार, चम्बा रुमाल, पहाड़ी चित्रकला, स्वेच्छिक संस्था सम्मान समारोह 2022 का आयोजन किया जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वर्ष 2015 से 2018 तक साहित्य के क्षेत्र में काम कर रहे कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में कुल 30 कलाकारों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के कला एवम साहित्यकारों ने देश भर मे हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, कला और साहित्य को पहचान दिलाई है।जिसके लिए दो पदम श्री भी प्रदेश को हाल ही में मिले हैं जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है।प्रदेश की युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति व कला की जानकारी होना बेहद जरूरी है जिसके लिए प्रदेश के साहित्य और कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड के मामलों में कमी आयी है लेकिन मृत्यु दर चिंता का कारण बनी हुई है। ओमिक्रोन भी कोविड का ही रूप है जो पूरी दुनिया मे फेल चुका है। केबिनेट बैठक में इसको लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।