- Advertisement -spot_img
5.5 C
Shimla
Sunday, March 26, 2023

लुहनु खेल मैदान में सांसद खेल महाकुंभ का एथेलेटिक्स इवेंट शुरू

Must read

उज्जवल हिमाचल। बिलासपुर

बिलासपुर के ऐतिहासिक लुहनु खेल परिसर के सिंथेटिक एथेलेटिक्स ट्रैक पर शुक्रवार को सांसद खेल महाकुंभ की स्पोर्ट्स गतिविधियों का एथेलेटिक्स इवेंट शुरू हुआ। इसमें अंडर 14, अंडर 16 और अंडर 17 आयु सीमा के करीब 1200 बच्चे भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में धावक सौ मीटर, दो सौ मीटर तथा बड़ी दौड़ों में अपना दमखम दिखाएंगे।

यह भी पढ़ें : बिलासपुर एम्स में मरीजों को ज्लद मिलेंगी सस्ती दवाएं

कार्यक्रम में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सतीश शर्मा में बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया और जीवन की चुनोतियों को पार करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में बच्चों को खेल टीशर्ट के अलावा भोजन और पानी की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई थी। इस इवेंट की पूरी जानकारी सांसद खेल महाकुम्भ के जिला संयोजक विशाल जगोता ने देते हुए कहा कि यह सब केंद्रीय सूचना, युवा सेवाएं तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि बच्चों में खेल का कल्चर उनकी रुचि के अनुसार डेवेलप हो रहा है।

संवाददाता : सुरेंद्र जम्वाल

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: