उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक चाँद सैनी , डायरेक्टर एवं प्रधानाचार्या डॉ. आरती शर्मा ने माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, मधुर गीत एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। शिक्षकों ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे ज्ञान, विद्या और सद्भाव का पर्व बताया तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर माँ सरस्वती का प्रसाद विद्यार्थियों में वितरित किया गया।





