अविनाश राय खन्ना ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया पौधारोपण

कांगड़ाः भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने आज गांव रजियाना तथा मटौर में नंबर 99, 101, 6, 7, 8 की बैठक ली। संगठनात्मक बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन रिपीट के लिए सब कार्यकर्ता लगे हुए हैं तथा हर एक व्यक्ति या तो केंद्र सरकार या हिमाचल सरकार की उपलब्धियों का लाभार्थी है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल के समय भाजपा कार्यकर्ताओं के काम को भी याद किया और कहा कि जब अन्य पार्टी के कार्यकर्ता घर पर बैठे थे तो भाजपा के कार्यकर्ता सेवा के काम में लगे थे।

उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मंडी में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में आने का भी आवाहन किया। उन्होंने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर बल दिया। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधारोपण भी किया।

इस मौके पर, उनके साथ विधायक पवन काजल, प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, जय सिंह, रमेश बराड़, सत प्रकाश सोनी, देवी लाल, प्रवीण कुमार, जसवंत कुमार, बूथ के अध्यक्ष पालक, बि एल ए, महिला मोर्चा युवा मोर्चा पन्ना प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

ब्यूरो कांगड़ा।