उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा
नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने परिवार व समाज में भी नशा मुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों और स्टाफ ने नशा मुक्ति की शपथ भी ली। कार्यक्रम में एएएम (आयुष) तकीपुर की प्रभारी डॉ. गरिमा कश्यप की विशेष उपस्थिति और सहभागिता रही। इस जागरूकता कार्यक्रम में कुल 407 लाभार्थी शामिल हुए, जिनमें 201 छात्र, 181 छात्राएं और 25 स्टाफ सदस्य शामिल रहे।
यह कार्यक्रम नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।





