अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जुटा आयुष विभाग

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों और प्रचार प्रसार के संबंध मे आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश के आदेशानुसार उपमंडल ज्वाली की विभिन्न पंचायतों, महिला मंडलों, आंगनबाड़ी आदि में योग शिविर लगाए जा रहे है अभी तक लगभग 6000 लोगों को योग के लाभों के प्रति जागरूक करते हुए नियमित योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

जिला आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश भारद्वाज और सब डिवीजन आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. रितु चौधरी ने बताया कि योग को जन जन तक पहुंचने के उदेश्य से 21 जून को राज्य स्तरीय योग दिवस खेल परिसर धर्मशाला में मनाया जाएगा। इसमें सभी नागरिकों को भाग लेने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाएगा बल्कि सामूहिक ऊर्जा का प्रतीक भी बनेगा। समाज को रोग मुक्त करने के लिए आयुष विभाग ज्वाली में 20 जून तक योग शिविरों का आयोजन करेगा। और इन योग शिविरों में लोग भाग बढ़ -चढ़ कर भाग लें।